यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ कमलाशंकर मिश्र।
मलिहाबाद लखनऊ।
नारी शक्ति को और शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति बंदन अधिनियम का विपक्षी पार्टियों द्धारा विरोध से देशभर की महिलाऐं आक्रोशित है तथा विरोध करने वाली पार्टियों के पुतले जलाकर अपना आक्रोश ब्यक्त कररहींहै।इसी के चलते गुरूवार को मलिहाबाद में महिलाओं ने जनाक्रोश रैली निकाल कर राहुल गाँधी और अखिलेश यादव का पुतला फूँका गया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई मे डाकबंगला से यह रैली निकाली गयी। मलिहाबाद चौराहे पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुये पुतला फूँक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली मे वीरेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन ज़िला सहकारी बैंक लखनऊ, ज़िला उपाध्यक्ष हंसराज लोधी, अनिल सिंह चौहान, ज़िला मंत्री धीरेंद्र मौर्य, मंडल मंत्री गीता सोनवानी, कंचन वर्मा मंडल उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री श्रीमती विमलेश सिंह, अनुराधा प्रजापति समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।










