लखनऊ विकास प्राधिकरण पर किसानों का फूटा गुस्सा, आम के पेड़ों की कटान पर हंगामा*  

*लखनऊ काकोरी

 

लखनऊ विकास प्राधिकरण पर किसानों का फूटा गुस्सा, आम के पेड़ों की कटान पर हंगामा*

 

यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ कमलाशंकर मिश्र।

 

*काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम मौदा में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब LDA द्वारा अधिकृत लकड़ी ठेकेदारों ने फलदाई आम के पेड़ों पर आरा चलाना शुरू कर दिया।*

 

*LDA विभाग ने आज ग्राम मौदा में आम के बागों की कटाई शुरू करवाई गई। आरोप है कि जिन पेड़ों पर आरा चलाया गया, उन पर आम की फसल लगभग तैयार है और 15-20 दिन में तुड़ाई होनी है। इससे नाराज किसानों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर ठेकेदारों और मजदूरों को मौके से खदेड़ दिया।*

 

*बड़ा हादसा टला:*

 

*कटान के दौरान आम के पेड़ की मोटी शाखाएं सीधे हाईटेंशन बिजली के तारों पर जा गिरीं। गलीमत रही कि तार नहीं टूटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के कटाई कराई जा रही थी।*

 

*किसानों का आरोप:*

 

*ग्रामीणों का कहना है कि LDA अपनी जिद पर अड़ा है। बार-बार अनुरोध के बावजूद विभाग ने फलदार पेड़ों को नहीं बख्शा रहा। इससे किसानों को लाखों के नुकसान की आशंका है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर कटान नहीं रुकी तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।*

 

*वहीं, प्यारेपुर अजीतन खेड़ा में भी किसानों और LDA के बीच आम के पेड़ों की कटान को लेकर विरोध चल रहा है। स्थिति को देखते हुए विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।*

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें