- 🗞️ *जनसुनवाई में सख्त दिखे एसपी, बोले—“शिकायतों का हो प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण”*
*कौशाम्बी*
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर *पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण एक्शन मोड में नजर आए।* मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। एसपी ने हर प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए थाना प्रभारियों और शाखा अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
*“सिर्फ कागजी निस्तारण नहीं, पीड़ित को मिले वास्तविक न्याय”*
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न रह जाए, बल्कि ऐसा हो जिससे पीड़ित को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
*समय सीमा तय, मॉनिटरिंग भी होगी सख्त*
एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
*जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशील रवैये से फरियादियों में भरोसा देखने को मिला, वहीं अधिकारियों को भी जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दिया गया।*










