ग्राम पंचायत टीगाई में नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

 *क्राइम संवाददाता जगदंबा प्रसाद*

 

*कौशाम्बी* विकासखंड सिराथू अंतर्गत ग्राम पंचायत टीगांईं में स्वच्छता अभियान के दावों की धज्जियां उड़ा रहे प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ।

गांव के मुख्य मार्ग पर नालियों का अभाव और साफ-सफाई न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर “बजबजा” रहा है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ और गंदगी के टापू में तब्दील हो गया है।“प्रमुख समस्या:स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नाली का सफाई न होने के कारण सारा गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर फैलता है। स्थिति इतनी विकट है कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे और राहगीर इसी बदबूदार कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं।`

 

बीमारियों का खतरा:सड़क पर जमा इस गंदे पानी से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के मौसम में इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों और भयंकर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।`

प्रशासन की अनदेखी:ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के समाधान हेतु कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारियों और उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक सूचना दी गई, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। अधिकारियों की इस अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।`

 

मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से नाली निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि नौनिहाल बच्चों और आम जनता को इस नरकीय स्थिति से बचाया जा सके।`

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें