सड़क किनारे फेंकी गई महिला की लाश से सनसनी, हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

सड़क किनारे फेंकी गई महिला की लाश से सनसनी, हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल के आगे सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने के बाद स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा police मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जबकि फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें