गैंगस्टर एक्ट का वारंटी अभियुक्त को कल्यानपुर पुलिस ने दबोचा

 

बिंदकी फतेहपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्यानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष कल्यानपुर सुमित देव पांडे सहित पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश पर वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कल्यानपुर के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष कल्याणपुर सुमित देव पांडे उपनिरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा कांस्टेबल धनंजय कुमार कांस्टेबल चंद्रभान सिंह सहित पुलिस टीम ने अभियुक्त रामशरण पुत्र शिवदयाल निवासी पिलखनी थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 114/2002 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया।

 

कल्यानपुर पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं आम जनता पुलिस की सक्रियता की सराहना कर रही है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें