तपती धूप में युवाओं ने दिखाई इंसानियत, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

जगदम्बा प्रशाद कौशाम्बी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच विकासखंड सिराथू के काकोढ़ा ग्राम सभा के युवाओं ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। सड़क से गुजर रहे राहगीरों, मजदूरों और यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं द्वारा ठंडे शरबत का वितरण किया गया।

तेज धूप और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को जब ठंडा शरबत मिला तो उनके चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। राहगीरों ने युवाओं की इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में राजू सरोज, अंकित कुशवाहा, बबलू मौर्य, कोमल कुशवाहा, अंकित सरोज, अनिल मौर्य, रितिक मौर्य, अमन जायसवाल, लड्डू कुशवाहा, धर्मेंद्र सोनकर, नवीन कुशवाहा, रामकुमार पाल और रिंकू पाल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गांव के युवाओं की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें