प्रचंड गर्मी में किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन ने राहगीरों को पिलाया शर्बत।

 

 

*जन सेवा का दिया संदेश*

 

फतेहपुर। किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार 21 मई 2026 को फतेहपुर जनपद के बकेवर देवमई क्षेत्र में जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को शर्बत वितरण किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शर्बत ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष श्री मनोज उत्तम ने किया।

इस दौरान संगठन अध्यक्ष मनोज उत्तम ने कहा कि किसान मजदूर युवा शक्ति organization केवल किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई ही नहीं लड़ता, बल्कि समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को जागरूक करना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।

उन्होंने कहा कि जन चेतना ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन के बिना किसी भी वर्ग का विकास संभव नहीं है। फतेहपुर जिले में पिछले करीब 40 वर्षों से नहर-बंबों में पानी की समस्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। कागजों में पानी छोड़े जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में नहरें सूखी पड़ी रहती हैं, जिससे किसानों की खेती और आजीविका प्रभावित हो रही है।

संगठन ने इस गंभीर समस्या को लेकर अब तक चार बड़े जन चेतना अभियान चलाए हैं और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी तरह जन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश वर्मा, प्रदीप उत्तम, राजेश कुमार, सुशील शिंदे, अमन पटेल, विकास दीक्षित, शकील अहमद, शिवप्रकाश वर्मा, यदुनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें