यूपी फाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
मलिहाबाद लखनऊ।
मलिहाबाद के नजर नगर मे बनी अति विशिष्ट नवीन फल/ सब्जी मण्डी मे बनी दुकानें आवंटित होने के बाद भी तीन सालो से कारोबार न शुरू होने 77 आढती परेशान है। आढतियों का कहना है कि अधिकारियों की हीला हवारी के चलते तीन सालों से हमारा लाखों रूपया फंसा पडा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इस सीजन भी आम का कारोबार मण्डी मे नही शुरू होगा तो हमलोग आवंटित दुकानें वापस कर अपनी रकम वापसी की माँग करेगें। आढतियों का कहना कि प्रशासन की ढिलाई के चलते आम की ज्यादातर आढते मलिहाबाद चौराहे के आसपास लगती है, ऐसे मे मण्डी की आढतें पूरी तरह से संचालित नही हो पा रही है।
विशिष्ट नवीन उपमण्डी नजर नगर की मलिहाबाद व्यापार मण्डल समिति के अध्यक्ष विमल रावत, उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने बताया मलिहाबाद चौराहे के पास लगने वाली आस्थाई आम मण्डी मे करीब 87 आढतें थी। जिनमे से करीब 30 प्रतिशत आढती नवीन मण्डी से कारोबार शुरू करने को तैयार है। शेष बचे अन्य आढती अभी भी आस्थाई आढतों पर ही कारोबार करने की तैयारी कर रहें है। इसके लिये एसडीएम मलिहाबाद, मण्डी सचिव, जिलाधिकारी समेत कृषि उद्यान मंत्री से भी पत्र व्यवहार किया जा चुका है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच नवीन उपमण्डी मे बनी 76 दुकानों मे से 75 दुकानों का आवंटन भी हो चुका है। 3 मार्च 2025 को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मण्डी का उद्घाटन किया। उस समय कुछ आढतियों ने फल और सब्जी का कारोबार शुरू किया, किन्तु ग्राहकी न मिलने से वह भी संनाटे मे है। आढती सर्वेश यादव, पिंटू कश्यप, आरिफ अहमद, केहर सिंह, अवधेश यादव, ललित प्रधान, सुदीश मौर्या राकेश राजपूत, जमाल अहमद और समिति के संरक्षक सोएब फातमी का कहना है कि मण्डी मे कारोबार पूरी तरह से न चालू होने चलते हम लोगों का पैसा भी फंसा हुआ है और हमलोग बेगारी भी भुगत रहे है। ऐसे मे या तो मण्डी को पूरी तरह से शुरू कराया जाये या फिर हमलोगों को भी चौराहे पर कारोबार करने दिया जाये। फिलहाल मण्डी व्यापार मण्डल समिति के आढती अधिकारियो से मिलकर अपना यह दुखडा सुना रहें है। इन्हे उम्मीद कि इसबार आम का पूरा कारोबार उपमण्डी से ही शुरू होगा।










