नशे के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन, NCORD बैठक में सख्त निर्देश

नशे के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन, NCORD बैठक में सख्त निर्देश

कौशाम्बी। जनपद में नशा मुक्त समाज के निर्माण और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में जनपद स्तरीय नार्को-कोऑर्डिनेशन (NCORD) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवांक सिंह ने की।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोकथाम, अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन तथा COTPA अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले में चल रहे जागरूकता अभियानों की समीक्षा भी की।

क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों से कहा गया कि स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान तेज किए जाएं, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें