विनोद कुमार कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के रामनगर वार्ड नंबर 7 रमचौरा मोहल्ले में शनिवार सुबह युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान कुलदीप पुत्र खिन्नीलाल तथा कोमल पुत्री कंधई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।










