बकरीद को लेकर थाना मंझनपुर में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

बकरीद को लेकर थाना मंझनपुर में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना मंझनपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें