रेलमेध यज्ञ में मिष्ठान सहित दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

*रेलमेध यज्ञ में मिष्ठान सहित दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन…*

 

 

रोहित कुमार बाराबंकी

 

धर्मजागरण मंच, बाराबंकी धाम उ.प्र. संयोजक अमित अवस्थी अधिवक्ता के द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी रेलवे स्टेशनों पर मिष्ठान सहित जल वितरण का आयोजन जनपद में रेलमेध यज्ञ के नाम से किया जा रहा है। जिसमें रेल यात्रियों को मिष्ठान सहित जल वितरण करने के साथ ही आसपास के लोगों का चिकित्सीय परीक्षण भी दासगुरु वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है जिसमें डॉ. ऋषिकांत शुक्ला की टीम द्वारा लोगों के दाँतों का परीक्षण करके निःशुल्क परामर्श और दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सफेदाबाद रेलवे स्टेशन पर

अयोध्या पैसेंजर ट्रेन आदि के रेलयात्रियों को मिष्ठान सहित जल वितरण किया गया। जिसमें देवेंद्र सिंह, डॉक्टर टी एन वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, इंद्रजीत सिंह, नीरज यादव, कृष्ण कुमार गौतम, सुशील गौतम, मनोज सिंह यादव, योगेश अग्निहोत्री, अजय यादव, सुरेश चंद्र गौतम, अजय यादव, सौम्या, राहुल यादव, धर्मराज, आर्यन, शौर्य, नितेश, विमल आदि ने सहयोग किया।

अंत में धर्मजागरण के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन प्रभारी संदीप जायसवाल ने सभी धर्मसेवकों, दंत चिकित्सा टीम और रेलवे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें