कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा टेढ़ी मोड़ पुल के पास हुआ, जहां मियां का पुरवा सीतलपुर आधावा निवासी 55 वर्षीय चौबे पटेल साइकिल से बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











