यूपी फाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
लखनऊ
मोहनलालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी। फर्जी कागज बनाकर करोड़ों की पैतृक जमीन हड़पने वाले गैंग के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार।।
मुख्य आरोपी मो. फरीद मिर्जा ने खुद को मृतक का वारिस बताने के लिए *फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र* तैयार करवाए। इतना ही नहीं, *जिंदा मां को मृत दिखाकर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट* भी बनवा दिया और कोर्ट में पेश कर दिया।।
कौन हुआ गिरफ्तार
1. *फुरकान अहमद अब्बासी*, 46 साल, प्रॉपर्टी डीलर
2. *अभिषेक यादव*, 28 साल, प्रॉपर्टी डीलर
दोनों गोसाईगंज के रहने वाले हैं। इन पर पहले से जालसाजी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट के कई केस दर्ज हैं।।
29 मई शाम 7:45 बजे कैसरबाग के बारादरी चौराहे से SI यशवंत सिंह की टीम ने दबोचा। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।।
गैंग ने फर्जी एग्रीमेंट से मिली रकम को अलग-अलग बैंक खातों में घुमाया। जांच में सभी दस्तावेज नकली निकले। मुख्य आरोपी समेत 3 लोग पहले से जेल में बंद हैं।।










