यूपी फाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
मलिहाबाद लखनऊ।मलिहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रो के अनुसार मलीहाबाद से नबीपनाह रोड पर एक्सीडेंट हो गया है और एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक बाइक वाहन संख्या UP32RD0428 व एक ईको कार वाहन संख्या UP32NT5543 का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें बाइक सवार संजीत पुत्र मुन्नीलाल मौर्य निवासी बेलबिरवा थाना माल जनपद लखनऊ उम्र 19 वर्ष घायल अवस्था में गाड़ी के अगले हिस्से में फंसा हुआ है। व कार चालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत बताया गया । मौके पर मृतक के परिवारीजन उपस्थित तत्पश्चात् पुलिस द्वारा मृतक के परिवारीजन को समझाते हुए व पंचांग नियुक्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शाँति ब्यवश्था कायम है।










