यूपी फ़ाइट टाइम्स
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल के नेतृत्व में शनिवार को बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी तहसील कोरांव पहुंचे। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राज्यपाल के नाम विभिन्न जनसमस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
सुमन कोल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और रोजगार के सीमित अवसरों से आमजन, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग, गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पवन सिंघाल, सनाउल्ला खां, शहादत अली, यदुवेन्द्र अहीर, नौशाद, मेहताब खान, पुष्कर यादव, सुरेन्द्र यादव, खुश मोहम्मद, गुलफाम, अश्विनी पटेल, अजीत पटेल, अजय लाल कोल, अनुज कोल, योगेन्द्र कुमार कोल (गुलजार), डॉ. लवलेश गौतम, राजेश गौतम, धीरज कोल, गीता भारती, रेखा कुशवाहा, रंजना जैसल, मनोजा कोल, कलावती कोल, मीरा चंद्रा, सीमा अंसारी, सावित्री देवी, सुनीता विश्वकर्मा, अनूपा आदिवासी (अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।










