ट्रेन की चपेट में आने से घरलौट लहे ब्यक्ति की हुईमौत।
यूपी फाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ लखनऊ।
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी बहरौली गांव निवासी 50 वर्षीय हबीब के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार को हबीब अपनी बहू शाहीन और दो पोतियों को उनके ननिहाल नई बस्ती धनेवा छोड़ने मलिहाबाद आए थे। परिजनों से मुलाकात के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महमूदनगर रेलवे फाटक के पास काकोरी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान की गई और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।










