पटियाली कासगंज राहुल तिवारी
गंजडुंडवारा ग्राम प्रधानी की पुरानी रंजिश में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
SP ओ.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस जांच में सामने आया कि 2021 के ग्राम प्रधानी चुनाव से चली आ रही रंजिश और गांव में दबदबा बनाने के लिए कमलेश ने साथी अजय के साथ मिलकर बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है।
थाना गंजडुंडवारा में मु0अ0सं0 145/2026 के तहत BNS की धारा 137(2), 103(1), 238, 65(2), 66, 61(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 में केस दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य निवासी ग्राम बाहरपुर को 21 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। सह-आरोपी अजय फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।










