सीएचसी काकोरी बना गंदगी का अंबार, मरीजों के इलाज पर उठे सवाल

 

*काकोरी, लखनऊ* : जहां लोगों को राहत मिलने की उम्मीद होती है, वहीं की हालत बदहाल हो तो सवाल उठना लाजमी है। काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC का परिसर इन दिनों गंदगी से पट गया है। कूड़े के ढेर, फैली गंदगी और सफाई के नाम पर लापरवाही के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि CHC परिसर में दिन-ब-दिन गंदगी बढ़ती जा रही है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी उसी माहौल में घंटों बैठना पड़ रहा है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

 

सबसे गंभीर बात ये कि जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। मरीजों ने आरोप लगाया कि CHC अधीक्षक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। वहीं सीएमओ लखनऊ का भी इस ओर ध्यान न जाना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

एक मरीज के परिजन ने कहा, “इलाज कराने आए हैं, बीमारी लेने नहीं। अगर अस्पताल ही गंदा रहेगा तो मरीज कैसे ठीक होंगे?”

 

*सवाल*: क्या स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या सीएमओ लखनऊ और CHC अधीक्षक जल्द संज्ञान लेकर काकोरी सीएचसी की गरिमा वापस दिलाएंगे?

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें