यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ
लखनऊ ।राजधानी में मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पूर्वी जोन के गुडंबा और विकासनगर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट स्वयं सड़को पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहें हैं। जगह जगह भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
वहीं पुराने लखनऊ में ताजिया जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने भी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। शाँति पूर्ण माहौल केलिए लखनऊ पुलिस मुश्तैद नजर आरहीहै।










