यूपी फाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ लखनऊ।
*रहिमाबाद थाना क्षेत्र मेंशुक्रवार को जिस युवक पर जानलेवा हमला हुआ, फायरिंग हुई उसे थाने में इंस्पेक्टर ने जमकर पीटा: पीड़ित*
*इसी तरह दो दिन पूर्व गोपालपुर गांव में गोली कांड में जमीन कबजेदारी को लेकर कुछ लोगों की जान जाते-जाते बची जिसमें इंस्पेक्टर रहीमाबाद के खिलाफ आरोप लग चुका है*
*गोपालपुर के पीड़ित बुजुर्ग ने इंस्पेक्टर रहीमाबाद की सह पर जमीन पर कब्जे दारो को भेजने का आरोप लगा चुके हैं*
*आरोप है कि शुक्रवार को पांडे खेड़ा के पास स्कॉर्पियो कार से बाइक में टक्कर मारने, फायरिंग के मामले में युवक ने आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है कि इंस्पेक्टर रहीमाबाद ने उसे अपने ऑफिस में जमकर पीटा, बाल पकड़ के उसको मारा*
*जबरन उससे मन मुताबिक तहरीर पर साइन करा लिया*
*घटना के बाद इंस्पेक्टर ने फायरिंग के मामले को भ्रामक बताकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया*
*अब जनेव व अपने बेटे की कसम खाकर एक ब्राह्मण निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग कर रहा है*
*पीड़ित ने कहा वह घर में कैद है, अपनी जान की सुरक्षा चाहता है, उसका कहना है कि घर के बाहर निकला तो आरोपी इंस्पेक्टर की सह पर उसकी हत्या कर देंगे*
*लगातार रहीमाबाद थाना अध्यक्ष पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर कहां गई कानून व्यवस्था, कैसे मिलेगा पीड़ितों को इंसाफ*
*ब्राह्मण युवक ने जनेव की कसम खाते हुए अपने बच्चों की भी कसम खाई है कि जो भी घटना हुई वह सत्य है*
*लेकिन पुलिस के मुताबिक गोली चली ही नहीं*
*पीड़ित ने अपनी जान की सुरक्षा की मांग करते हुए रहीमाबाद इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग की है*
*अगर उच्च अधिकारियों ने इस पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो रहीमाबाद में कभी भी कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है?*
इन आरोपों की पुष्टि पोर्टल नहीं करता है










