जगदम्बा प्रशाद कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बालकमऊ गांव में गुरुवार शाम एक 16 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बालकमऊ निवासी रिया पटवा (16) पुत्री अविनाश चंद्र पटवा श्यामा शेखर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।










