झंडापुर-बूंदी बाजार में अवैध सढुआ बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र की शहजादपुर चौकी के झंडापुर-बूंदी बाजार में कथित रूप से शराब कचरे से निकले अवशेष (सढुआ) की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध लाइसेंस के सढुआ खुलेआम बेचा जा रहा है, जिसे गोवंश व दुग्ध देने वाले पशुओं के चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि यह कारोबार लंबे समय से जारी है और संबंधित लोगों में पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने बीट पुलिस की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वहीं, सढुआ से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अवैध बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

(नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है।)

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें