युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन अंसारी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

विरार। प्रगति नगर स्थित नूर अपार्टमेंट कार्यालय में अखिल भारतीय जनहित सेवा संघ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन अंसारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति भरत मकवाना साहेब, समाजसेवक एवं उद्योगपति मखान पठान, समाजसेवक मुन्ना सिंह, हरिओम बाबा, बहुजन विकास आघाड़ी के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मुन्ना भाई मुस्तकीम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। विरार से अखिल भारतीय जनहित सेवा संघ के महाराष्ट्र सचिव रिजवान शेख भी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय जनहित सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रफीक अंसारी अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और हसनैन अंसारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा की नगर सेविका डिंपल सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

जन्मदिन समारोह के अवसर पर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रगति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा छोटे बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए “पढ़ो और आगे बढ़ो” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मोहम्मद हसनैन अंसारी के सामाजिक कार्यों और युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

अंत में मोहम्मद हसनैन अंसारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक संगीता निषाद और रोजी शेख रहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें