जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें एवं शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। एसपी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर फरियादियों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान और शिकायतों पर पारदर्शी कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें