तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल।

टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा राम वाटिका गेस्ट हाउस के पास हुआ। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें