*थाना महिगवां क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण-डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम व थाना महिगवां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में।*

  1. *थाना महिगवां क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण-डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम व थाना महिगवां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में।*
  1. • थाना महिगवां क्षेत्र में हुई हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
  1. • सीडीआर के अवलोकन, मुखबिर तंत्र एवं सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से पुलिस टीम ने घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
  1. • पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया।
    • घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें UP32HF3427 (सुपर स्पेलण्डर) एवं UP32GC7192 (स्पेलण्डर) बरामद की गईं।
    • प्रकरण में वांछित एक अन्य अभियुक्त बलबीर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    *1.घटना एवं अभियोग का संक्षिप्त विवरण-*
    दिनांक 31.08.2026 को श्री शिव बालक पुत्र स्व0 गया प्रसाद निवासी ग्राम गनेशपुर, मजरा परसहिया, पोस्ट कुम्हरावां, तहसील बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ द्वारा थाना महिगवां पर सूचना/प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका पुत्र सतीश यादव सोंतल पुरवा रोड स्थित प्लाटिंग क्षेत्र में अजरा फिरदौस पुत्री शमशेर खान निवासी बलिया, गोरखपुर के निर्माणाधीन मकान की रात्रि में रखवाली/चौकीदारी करता था। दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
    प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महिगवां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया।
    *2.ब्लाइंड मर्डर केस के अनावरण की कार्यवाही-*
    घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए विवेचना के दौरान सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) एवं थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा सीडीआर का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस कार्यवाही के दौरान आनन्द कुमार एवं 17 वर्ष 06 माह के बाल अपचारी संदेह के घेरे में आए।
    पूछताछ एवं विवेचना में प्रकाश में आया कि मृतक के भाई बाल अपचारी द्वारा अन्य अभियुक्तगण दीपक रावत, रचित रावत एवं बलबीर की सहायता से हत्या की योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार उक्त अभियुक्तगण गनेशपुर स्थित प्लाटिंग क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंचे, जहां मृतक सतीश यादव सो रहा था। अभियुक्तगण द्वारा सोने की अवस्था में ही चाकू एवं लोहे की सरिया से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
    पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.09.2026 को समय लगभग 03.15 बजे अभियुक्त आनन्द कुमार एवं बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। इसके पश्चात मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02.09.2026 को समय लगभग 04.50 बजे अभियुक्त दीपक रावत एवं रचित रावत को सिंहपुर पुलिया, थाना महिगवां, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में वांछित अभियुक्त बलबीर पुत्र मुन्नू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त ब्लाइंड मर्डर केस के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी तथा थाना महिगवां पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।
*03-पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक सतीश यादव को उसकी नानी की ओर से पैतृक/पारिवारिक संपत्ति के रूप में भूमि प्राप्त हुई थी, जिसे मृतक द्वारा पूर्व में विक्रय कर प्राप्त धनराशि को अन्य व्यक्तिगत आवश्यकताओं एवं अनुत्पादक खर्चों में व्यय कर दिया गया था। इसके पश्चात मृतक द्वारा अपने पिता पर उसके हिस्से की अन्य भूमि को भी विक्रय करने हेतु लगातार दबाव बनाया जाता था तथा भूमि के संबंध में परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
इसी पारिवारिक विवाद एवं मृतक द्वारा बनाए जा रहे लगातार दबाव से क्षुब्ध होकर उसके छोटे भाई (बाल अपचारी) द्वारा अपने बड़े भाई सतीश यादव की हत्या करने की योजना बनाई गई। योजना को अंजाम देने के लिए उसने अपने परिचित अभियुक्तगण दीपक रावत, रचित रावत, आनन्द कुमार एवं बलबीर की सहायता ली।
मृतक सतीश के भाई बाल अपचारी ने अपने भाई की मृत्यु कारित करने के लिए अपने मित्र आनंद को खर्चे के लिए ₹58000 दिया था कुल ₹88000 में बात हुई थी बाकी पैसे बाद में देने की बात कहा है।
*04-अनावरित अभियोग का विवरण-*
01- मु0अ0सं0 137/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना महिगवां, लखनऊ।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*05-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण / व्यवसाय-*
1. दीपक रावत पुत्र शम्भू रावत, निवासी ग्राम फर्रूखाबाद, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष, व्यवसाय- मजदूरी।
2. रचित रावत पुत्र मूलचन्द्र, निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ, व्यवसाय- मजदूरी।
3. आनन्द कुमार पुत्र कमल प्रसाद, निवासी ग्राम फर्रूखाबाद, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 22 वर्ष, व्यवसाय- मजदूरी।
4. बाल अपचारी, उम्र करीब 17 वर्ष।
*06-बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त निम्न 02 मोटर साइकिलें एंव घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद की गईं :-
1. UP32HF3427 – सुपर स्पेलेंडर
2. UP32GC7192 – स्पेलेंडर
3. घटना से एक 1. अदद चाकू
4. तीन अदद सरिया लोहे

*07-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी
1.स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि दीपक कुमार
2. हे0का0 अवधेश गिरी
3. हे0का0 नदीम
4. हे0का0 संतोष कुमार
5. हे0का0 अमित कुमार गौतम
6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह
7. का0 अमन शुक्ला
8. का0 विशेष दुहूण

*थाना महिगवां पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य थाना महिगवां, लखनऊ
2. व0उ0नि0 गौरी शंकर यादव थाना महिगवां,लखनऊ
3. उ0नि0 मनीष मिश्रा थाना महिगवां, लखनऊ
4. उ0नि0 सुनील कुमार थाना महिगवां, लखनऊ
5. उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह थाना महिगवां, लखनऊ
6. का0 शैलेन्द्र कुमार यादव,महिगवां लखनऊ
7. का0 लाल बहादुर थाना महिगवां लखनऊ

*नोट-पुलिस उपायुक्त, उत्तरी द्वारा घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25000/-रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।*

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें