दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा परखी, सीओ ने रात में की चेकिंग; पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

**दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा परखी, सीओ ने रात में की चेकिंग; पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश**

**कौशाम्बी।** क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को थाना पश्चिम शरीरा और थाना कौशाम्बी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी कराई गई।

क्षेत्राधिकारी ने रात्रि गणना लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता की जांच की। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें