*पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश*
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिन्हें गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि मामलों में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









