एसपी की डिजिटल दस्तक: ऑनलाइन संवाद से थानों में हड़कंप, फरियादियों को मिल रहा मौके पर न्याय

कौशाम्बी। जनपद में पुलिसिंग को हाईटेक और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार का चाबुक पूरी तरह से चल रहा है। पिछले कई दिनों से निरंतर जारी ‘ऑनलाइन संवाद’ की पहल ने थानों की कार्यप्रणाली को बदलकर रख दिया है। अब जिले के दूर-दराज थानों पर आने वाले फरियादियों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही, बल्कि कप्तान खुद वीडियो कॉल के जरिए उनसे सीधा जुड़ रहे हैं।

​इस ऑनलाइन संवाद के दौरान एसपी महोदय सीधे क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों की क्लास ले रहे हैं। प्रत्येक प्रकरण का बारीकी से वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जा रहा है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त लहजे में समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण की चेतावनी दी जा रही है।

​पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि फरियादियों को न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न किया जाए। तकनीक के इस प्रहार से उन पुलिसकर्मियों में हड़कंप है जो शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल देते थे। इस पहल से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लग रही है, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें