सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

 

अश्विनी श्रीवास्तव चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांगा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो जेब से उसका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान जबरापुर निवासी सुनील कुमार, पुत्र राजवा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन के माध्यम से हादसे की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार अपने रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण में शामिल होने चित्रकूट आ रहा था। तभी यह दुर्घटना घटित हुई।

भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें