खान ईंट भट्ठा पर दबंगई, युवक पर जानलेवा हमला
एसपी से न्याय की गुहार, परिवार दहशत में
रिपोर्ट - करीम खान
बलरामपुर।
जनपद बलरामपुर के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र से दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गौर गोमड़ी स्थित खान ईंट भट्ठा पर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर घटना के बाद से लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
अब सवाल यह है कि क्या पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा, या पीड़ित को न्याय के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा।








