उद्यान विभाग द्वारा तैयार की जा रही रोग मुक्त एवं गुणवत्तायुक्त सब्जियों की नर्सरी

उद्यान विभाग द्वारा तैयार की जा रही रोग मुक्त एवं गुणवत्तायुक्त सब्जियों की नर्सरी

 

के आर सिंह – यूपी फाइट टाइम्स

 

 

प्रयागराज । जिला उद्यान अधिकारी, सौरभ श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त, रोगमुक्त सब्जियों की बेहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आलू बीज उत्पादन प्रक्षेत्र सैदाबाद, प्रयागराज में हाईटेक नर्सरी संचालित है। जहाँ गुणवत्तायुक्त एवं रोग मुक्त सब्जियों की नर्सरी तैयार कर निदेशालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम विक्रय दर टमाटर, बैगन एवं गोभी वर्गीय पौधों के लिए विक्रय दर 02 रूपये प्रति पौध (बीज विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने पर), 1.75 रूपये प्रति पौध (कृषक द्वारा बीज उपलब्ध कराये जाने पर) तथा कद्दू वर्गीय पौधों के लिए 2.45 रूपये प्रति पौध (बीज विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने पर), 1.22 रूपये प्रति पौध (कृषक द्वारा बीज उपलब्ध कराये) की दर से कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान समय में टमाटर, फूलगोभी, खीरा, कद्दू पेठा, मिर्च एवं पपीता की नर्सरी तैयार की जा रही है। इच्छुक कृषक किसी भी कार्य दिवस में भ्रमण कर सकते है तथा निर्धारित शुल्क जमा कर हाईटेक नर्सरी से पौध तैयार करा सकते है। कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज विकास भवन तृतीय तल कक्ष सं0-85 में अथवा राजकीय आलू बीज उत्पादन प्रक्षेत्र सैदाबाद में श्री अमित कुमार भास्कर, स0उ0नि0 मो0नं0-9889592607 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें