सूने मकान में धावा, बारह लाख से अधिक के जेवर व नकदी पार।

*सूने मकान में धावा, बारह लाख से अधिक के जेवर व नकदी पार।

 

निहाल शुक्ला की रिपोर्ट 

कौशांबी।पश्चिम शरीरा थानां क्षेत्र के नगरेहा खुर्द गांव में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर बारह लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी पार कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नगरेहा खुर्द निवासी बृजेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र जगन्नाथ पेशे से किसान होने के साथ ट्रेवल्स का व्यवसाय भी करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात वह अपनी टवेरा गाड़ी लेकर ग्राम बरैसा से भदवां बुकिंग पर गए थे। घर में ताला बंद था और उनकी पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके गई हुई थीं। रात में बुकिंग समाप्त कर जब वह वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। भीतर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों को तोड़कर अज्ञात चोर कीमती सामान समेट ले गए।

पीड़ित के अनुसार चोर तीन तोले का सोने का हार, लगभग 20 ग्राम के दो जोड़ी झुमके, 20 ग्राम की सोने की जंजीर, आठ सोने की अंगूठियां, सोने की माथबेंदी, नथुनी व बेसर, बच्चों के चार सोने के लॉकेट, करीब 750 ग्राम चांदी के छागल व बिछुआ तथा नगद 2 लाख 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत बारह लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें