पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने में जुटा युवक
फतेहपुर। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलम नामक महिला ने अपने पति नितिन कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।नीलम, पुत्री शिवकरन निवासी मोहल्ला गंगानगर थाना राधानगर, फतेहपुर ने लगभग चार वर्ष पूर्व नितिन कुमार पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी इसी क्षेत्र से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस विवाह से नितिन के परिवार वाले नाराज थे। शादी के बाद दोनों उन्नाव जिले के गांधी तिराहे पर राकेश पासवान के मकान में किराए से रहने लगे और वहीं पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाते रहे।करीब डेढ़ साल साथ रहने के बाद, 6 मार्च 2024 को नितिन ने नीलम से कहा कि उसकी बहन की शादी है और वह घर जा रहा है। जब नीलम ने साथ चलने की इच्छा जताई तो नितिन ने यह कहकर मना कर दिया कि घरवाले अभी भी प्रेम विवाह से नाराज हैं। इसके बाद नितिन घर चला गया और फिर कई दिनों तक वापस नहीं लौटा।नीलम का कहना है कि वह बाद में फतेहपुर पहुंची और वहीं शर्मा जी के मकान में रहने लगी। इसी दौरान नितिन के संपर्क में आने से वह गर्भवती हो गई। प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सामान्य डिलीवरी संभव नहीं है, इसलिए ऑपरेशन कराया गया। लखनऊ में इलाज के बाद 24 अक्टूबर 2025 को नीलम ने एक बच्चे को जन्म दिया।27 अक्टूबर को डिस्चार्ज होने के बाद नितिन ने नीलम को कृष्णानगर के एक होटल में ठहराया। नीलम के अनुसार, दवा खाने के बाद वह सो गई और जब जागी तो उसका बच्चा गायब था। उसे शक है कि नितिन ने बच्चे को गायब कर दिया है।पूछताछ करने पर नितिन ने गाली-गलौज की और फतेहपुर जाने के बहाने रास्ते में नीलम को छोड़कर चला गया। इसके बाद से नितिन ने नीलम से संपर्क तोड़ लिया।अब नीलम को जानकारी मिली है कि नितिन कुमार अपनी पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी 8 फरवरी 2026 को कानपुर के कोयलानगर में करने जा रहा है। नीलम ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और न्याय की मांग की









