बसन्त राम मौर्य यूपी फाइट टाइम्स
बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी मय हमराह उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्र,हेडकांस्टेबल रमेश चौरसिया,कांस्टेबल अभय कुमार मौर्य,कांस्टेबल राज चौधरी,कांस्टेबल रविशंकर मय वाहन सरकारी यू0पी0 47 जी 0286 मय चालक हेडकांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह साथ थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 242/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित 10000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त राघवेन्द्र मणि तिवारी उर्फ दद्दू तिवारी पुत्र स्व. शिववंश मणि तिवारी निवासी ग्राम मोहल्ला बलुहा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी में थाना क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर सिरसिया के पास अभियुक्त राघवेन्द्र मणि तिवारी उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।








