कौंधियारा,प्रयागराज। श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, पटेल नगर अकोढ़ा, कौंधियारा ने अपनी स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक एवं ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्र ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर महाधिवक्ता एवं निर्वतमान सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाट्य प्रस्तुतियों सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाईं।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा एवं अध्यात्म के क्षेत्र में विद्यालय के संस्थापक, पूर्व विधायक स्वर्गीय पं. रमाकांत मिश्र के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। वहीं अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से शैक्षणिक उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्र, ब्लॉक प्रमुख करछना कमलेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. पी. पी. सिंह, डॉ. संतोष सिंह, लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी दुर्गेश शांडिल्य, आपूर्ति निरीक्षक अजय शुक्ल, मदन मोहन शंखधर, डॉ. मणि शंकर द्विवेदी, रामानंद त्रिपाठी, अधिवक्ता सुभाष तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, डायरेक्टर ओम मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल सलाम खान, थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेश कन्नौजिया, ग्राम प्रधान अकोढ़ा मनोज कुशवाहा, समर बहादुर सिंह,संजीव तिवारी, मनीष तिवारी, देवदत्त प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र मिश्र ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









