एडिशनल एसपी ने अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

 

कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को थाना मंझनपुर के विवेचकों के साथ अर्दली रूम की बैठक की। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित मुकदमों की गहन समीक्षा की और विवेचकों को जांच कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

​अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। बैठक में अपराध नियंत्रण, अभियोगों की प्रगति और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

​अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करने और जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बैठक में थाना मंझनपुर के समस्त विवेचक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें