फतेहपुर के विजयीपुर पीएचसी में डाक्टर लिख रहे बाहर की दवा, वीडियो वायरल 

फतेहपुर। विजयीपुर पीएचसी में डाक्टरों की मनमानी से मरीजों की जेब ढीली पड़ रही है। मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार नहीं करता है।

विजयीपुर में स्थित पीएचसी में डाक्टरों की मनमानी का एक वीडियो पोल खोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो बीते सोमवार के दिन का बताया जा रहा है। काउंटर पर बैठा डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहा है। बाहर की दवाएं लिख कर मरीजों की जेब ढीली की जा रही है। मजबूरी में मरीज बाहर की दवाएं ले रहे हैं। लोग पैसों की तंगी को लेकर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। बावजूद इसके भी उन्हें बाहर की महंगी दवाएं लिखी जा रही है। पीएचसी में तैनात डाक्टर पीएचसी के अगल बगल स्थित मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं लेने की सलाह दी जा रही है। जो सरकार की दावों की पोल रहे हैं। दवा कराने आए कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर बाहर की दवा लिख देते हैं और बगल में ही स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह देते हैं। जहां अलग-अलग कम्पनी की नकली दवाओं का व्यापार धड़ल्ले से किया जाता है। कमीशनखोरी के चक्कर में डाक्टर मरीजों के जेब ढीली करने की साथ साथ उनके सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

वही मामले में विभागीय उच्चाधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें