ट्रेन की चपेट में आनेसे दो सहेलियों की हुई मौत।

यूपीफाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।

मलिहाबाद लखनऊ।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिली दो युवतियों की लाश ।दोनो की ट्रेन की चपेट में आनेसे कटकर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रहिमाबाद थानाक्षेत्र के मनकौटी गांव निवासिनी दो बचपन की सहेलियां ट्रेनसे कट गईं। एक लड़की की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। वह आज बुधवार सुबह मायके

मनकौटी आई थी। कुछ देर बाद दोनों के शव गांव से दो किलोमीटर दूर बेलवा फाटक के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिले।

 

ट्रेन से सहेलियों की कटने की सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, वे दोनों गांव में अधिकाँन्श साथ साथ रहती थी।

दोनों बुधवार सुबह गाँव से साथ ही निकली थीं कुक्ष समय बाद घटना घटित हुई।

मलिहाबाद एसीपी सुजीत दुबे के अनुसार दोनो मृत युवतियों की पहचान मनकौटी गाँव की है।जिनमें एक शशि पुत्री अशर्फी लाल (20) और नीतू पुत्री बुद्धा (23) की मौत हुई। इन दोनों की ट्रेन से कटने की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी घटना घटी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बुधवार सुबह नीतू देवर रवि के साथ मायके आने के बाद दोनों घर से निकलीं और ट्रेन से टकराकर उनकी मौत हो गई। आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया होगा। बहरहाल जांच और पूछताछ के बाद पता चल सकेगा कि आखिर यह हादसा था या सुसाइड।

पड़ोसियों का कहना है कि नीतू और शशि बचपन से ही दोनों साथ रहती थीं। नीतू की शादी सात महीने पहले हुई थी। उसका पति इशू चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। उसकी शादी उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के धनैया खेड़ा निवासी रामसेवक के लड़के इशू से हुई थी।

बुधवार सुबह नीतू सहेली शशि के साथ गांव के बाहर निकली। दोनों बिना बताए ही निकलीं और पता नहीं क्यों दोनों ने मौत चुन ली? यह भी हो सकता है कि दोनों टहलने गई हों और उनके साथ हादसा हो गया है।

भाई बोला- मुझे समझ में नहीं आ रहा।

शशि की ट्रेन में टांग कटकर अलग गिरी। वहीं, नीतू के सिर पर गहरी चोट लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शशि के भाई विनोद ने बताया कि मैं काम पर घर से बाहर गया था। दोनों सहेलियों के बीच कोई विवाद नहीं है। लोगों ने मुझे बताया कि ट्रेन से दो लड़कियां कट गई हैं।

उसके बाद मैं देखने गया तो देखा कि एक लड़की शशि मेरी बहन थी। ऐसा क्यों किया, यह मुझे भी समझ नहीं आ रहा है। परिवार में शशि की दूसरी बहन पूनम, भाई राजकुमार, अवधेश, विकास, मनीष, मैं और पिता अशर्फी लाल हैं।

नीतू के पिता बुद्धा को जब सूचना मिली तो वह खेत में काम कर रहे थे। बुद्धा ने बताया- न मायके में और न ही ससुराल में कभी ऐसी कोई भी बात की जानकारी नहीं मिली थी। पता नहीं क्यों ऐसा हुआ। मैं तो खेत में आलू खोद रहा था। सूचना मिली तो दौड़ते चला आया। नीतू ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। शादी के बाद पढ़ाई रुक गई थी। शादी से पहले वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें