स्काउट मास्टर जानकी शरण सहित पांच को हिमालय वुड बैज पार्चमेंट से किया गया सम्मानित

 

अश्विनी श्रीवास्तव

चित्रकूट। जनपद के तीन रोवर लीडर एवं दो स्काउट मास्टर को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में हिमालय वुड बैज पार्चमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी की रेंजर काजल देवी को भी पुरस्कृत किया गया।

 

समारोह में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए रोवर लीडर रामदयाल (बृजेंद्र ओपन रोवर क्रू), ललित कुमार यादव (जिला संगठन कमिश्नर स्काउट), आशीष साहू (भगत सिंह ओपन रोवर क्रू) तथा स्काउट मास्टर सीताराम सिंह (प्राथमिक विद्यालय इटखरी) व जानकी शरण (निषाद राज ओपन स्काउट दल) को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह एवं प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार ने हिमालय वुड बैज पार्चमेंट प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मनित हुए सभी रोवर लीडर व मास्टरर्स ने स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर क्षेत्र तक युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। जनपद के तीन रोवर लीडर व दो स्टाउट मास्टर्स के सम्मानित होने पर स्काउट के जिला सचिव सुरेश प्रसाद व ट्रेनिंग कमिश्नर मोहन लाल दीन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन करने की बात कही।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें