मंझनपुर।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा डायट मैदान में संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा गाडगे के सामाजिक योगदान और उनके सुधारवादी विचारों को याद किया।
जिला अध्यक्ष शिवमूरत उर्फ भाइयन पासी ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को जागरूक करने और समाज की कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मोर्चा के उपाध्यक्ष ब्रह्मानन्द पासी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सुधार के क्षेत्र में बाबा गाडगे द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से बाबा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक सतीश गोयल ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज को अंधविश्वास और पाखंडवाद से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा का जीवन स्वच्छता, सेवा और जागरूकता का प्रतीक रहा है।
इस अवसर पर जिला मंत्री मंजे लाल, जिला महामंत्री मदन महाराज पासी, जितेंद्र कुमार (अधिवक्ता), अनुज कुमार, रमेश पासी, शिवसागर,रामबाबू पासी,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा गाडगे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।












