*प्रेरणा: पश्चिम शरीरा में राष्ट्रसंत की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई, उमड़ा जनसैलाब।*
संवाददाता निहाल शुक्ला
कौशांबी।आदर्श नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड संख्या 09, चन्द्रशेखर आजाद नगर में सोमवार को राष्ट्रसंत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 150वीं पावन जयंती अत्यंत गौरवमयी एवं भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौतम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. गौतम चौधरी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि संत गाडगे बाबा केवल आध्यात्मिक संत नहीं थे, बल्कि वह स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के सशक्त प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, समानता और अटूट मानव सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के समय में उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया।
इस गरिमापूर्ण अवसर पर संजय सरोज, रामबहोरी चौधरी, सत्येन्द्र रैना, राजेश बघेल एवं फूलचंद्र रैना सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का साक्षात उदाहरण है, जो युगों-युगों तक मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
*ये रहे उपस्थित:*
समारोह में मुख्य रूप से डॉ. गौतम चौधरी, संजय सरोज, रामबहोरी चौधरी, सत्येन्द्र रैना, राजेश बघेल, फूलचंद्र रैना, राजेश कुशवाहा, गोविन्द सरोज, अजय कुमार, नीरज रैना, सभासद प्रतिनिधि राकेश कुमार, सभासद संजय कुमार, अल्ताब हुसैन, शाहबाज अहमद, अशोक नेता, सभासद अनाड़ी केसरवानी एवं लवकुश निर्मल सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध जन और ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुआ।









