सीडीओ ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण , गायों को गुड़ खिलाकर जताया संतोष

 

ब्यूरो चीफ रामकुमार कानपुर देहात 

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने सोमवार को कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ खिलाया और वहां की साफ-सफाई व्यवस्था देखकर अपना पूर्ण संतोष व्यक्त किया।सीडीओ जायसवाल ने गौशाला प्रबंधन को साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि गायों के स्वास्थ्य और रहन-सहन की व्यवस्था को हमेशा सर्वोत्तम स्तर पर बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा कि गौशाला न केवल गायों के संरक्षण का केंद्र है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साफ-सफाई के अभाव में गायों को होने वाली बीमारियों से बचाव आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में उपलब्ध चारा पानी की व्यवस्था और गायों की कुल संख्या का भी जायजा लिया गया।

नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी कुल कमल सिंह ने बताया कि यहां 267 से अधिक गायें संरक्षित हैं जिनकी देखभाल के लिए नियमित देखभाल और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाता है ।

सीडीओ का निरीक्षण जिले में गौसंरक्षण को बढ़ावा देने वाली पहल का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर ऐसी चेकिंग की जा रही हैं।

इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार प्रत्यूष राजपूत पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें