जिला ब्यूरो मोहम्मद सुहेल खान
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र इकौना का है, जहां Indian Bank के पास स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर गल्ले में रखे करीब 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दुकानदार किसी कार्य से दुकान के बेसमेंट में उतरा था। इसी दौरान एक शातिर युवक मौका देखकर दुकान में घुस आया। दुकान में कोई अन्य कर्मचारी मौजूद न होने का फायदा उठाते हुए वह सीधे गल्ले तक पहुंचा और उसमें रखी नगदी समेट ली। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की पूरी तस्वीर दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। वह पहले आसपास नजर दौड़ाता है, फिर बड़ी ही सहजता से गल्ले से नकदी निकालता है और बिना किसी हड़बड़ी के निकल जाता है।
जब दुकानदार बेसमेंट से ऊपर आया तो गल्ले से नगदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए। तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को खबर की गई।
दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से बाजार में दहशत का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा









