यमुना नदी में नहाते समय मची चीख-पुकार, 5 दोस्त गहरे पानी में समाए; 3 को तो मौत के मुंह से खींच लाई किस्मत, लेकिन 2 के साथ जो हुआ…

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। थाना सरायअकिल क्षेत्र के ग्राम छेकवा में आज उस वक्त मातम छा गया, जब यमुना नदी में स्नान करने गए पांच किशोर गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते हंसते-खेलते पांच दोस्त नदी की गहराई में समाने लगे।

​मौके पर मौजूद मछुआरों ने फरिश्ता बनकर पानी में छलांग लगाई और आर्यन (11), रोबिन (14) और मोहम्मद हसन (12) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; कुलदीप विश्वकर्मा (16) और मध्य प्रदेश के शिवम को गहरे पानी ने अपनी आगोश में ले लिया।

​काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों और मछुआरों ने जाल डालकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (CO) चायल, अभिषेक सिंह ने बताया कि शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें