बारा में ‘जहरीली’ हुई हवा: किसान यूनियन का बड़ा ऐलान, प्रशासन की इस लापरवाही से भड़का आक्रोश!

​प्रयागराज। बारा तहसील के दर्जनों गांवों में बढ़ता प्रदूषण अब एक बड़े जन-आंदोलन की शक्ल लेने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के कड़े निर्देश पर पदाधिकारियों ने आज उपजिलाधिकारी (SDM) बारा को ज्ञापन सौंपकर सीधे तौर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) दीपक तिवारी और जिला महासचिव अंकुश शुक्ला ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

​यूनियन ने आरोप लगाया कि शंकरगढ़, नीबी, लोहगरा, चंद्रा, शिवराजपुर, कपारी, मिश्रापुरवा, बेमरा और जोरवट जैसे दर्जनों गांवों की जनता धूल और जहरीली हवा के कारण घातक बीमारियों की चपेट में आ रही है। सबसे चौंकाने वाला विषय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्यशैली है, जो जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर क्षेत्र को ‘प्रदूषण मुक्त’ होने का सर्टिफिकेट बांट रहा है। किसान नेताओं ने मांग की है कि बिना कड़ी जांच के फैक्ट्रियों और ठेकेदारों को क्लीन चिट न दी जाए और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को तुरंत बेहतर किया जाए। आज के ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें