संवाददाता निहाल शुक्ला
कौशाम्बी –आगामी होली और रमजान की शांति भंग करने वालों के लिए काल बनकर थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय की पुलिस टीम सड़कों पर उतर चुकी है। एसपी राजेश कुमार के सख्त आदेशों के बाद कड़ाधाम के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल ने जिस तरह से ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया, उसने अराजक तत्वों की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है। मिश्रित आबादी और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस के जूतों की धमक ने साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं। थाना अध्यक्ष ने खुद मोर्चे पर रहकर आम जनता को यह भरोसा दिलाया कि खाकी उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की इस ‘दबंग’ गस्त ने न सिर्फ लोगों के दिलों से खौफ निकाला, बल्कि उपद्रवियों को यह चेतावनी भी दे दी कि अगर खुशियों में खलल डालने की कोशिश की, तो अंजाम बहुत बुरा होगा। अब कड़ाधाम की फिजां में पुलिस की चौकसी का पहरा है और जनता बेखौफ होकर त्योहारों के स्वागत की तैयारी में जुट गई है।









