प्रयागराज। संगम नगरी में इस बार होली के रंगों के बीच मानवता और सामाजिक समरसता की एक ऐसी तस्वीर उभरी, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। हरे राम सेवा संस्थान और CMP डिग्री कॉलेज की हेल्पेज समिति ने मलीन बस्ती के वंचित तबकों के साथ ‘रंगोत्सव’ मनाकर यह साबित कर दिया कि असली त्योहार वही है, जो दूसरों के जीवन से अभावों का अंधेरा मिटा दे।
अनंत सिंह की अगुवाई में सेवा का महा-अभियान
यह पूरा कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनंत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां, गुलाल और सेनेटरी पैड दिए गए, तो वहीं दिव्यांगजनों को वस्त्र और जरूरी दवाएं मुहैया कराई गईं। बच्चों के लिए यह दिन खुशियों की सौगात लेकर आया; उन्हें न केवल स्टेशनरी और खाद्य सामग्री मिली, बल्कि युवाओं ने उनके साथ रंग खेलकर और संगीत के जरिए उन्हें एक नई उमंग से भर दिया।
इन दिग्गजों ने बढ़ाया युवाओं का मान
इस गरिमामयी अवसर पर सीएमपी कॉलेज से डॉ. मनीष सिंह, डॉ. राम चिरंजीव पाल, डॉ. रितेश त्रिपाठी और डॉ. सपना मौर्य जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि युवा शक्ति जब संगठित होकर सेवा का संकल्प लेती है, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
इंसानियत के सिपाही: जिन्होंने संभाली जमीनी कमान
आयोजन को सफल बनाने में मंदीप, कुलदीप, ऋषभ, आस्था, ज्योति, दीपाली, अर्जिता, प्रणशी, भूमिका सिंह, पल्लवी राय, रिया सिंह, प्रिया, अनन्या, अनुकल्प, सुमित, शिवम, पवन, राज, अर्चित, सन्नी यादव, रोहित, आशीष, शुभम्, वैभव, हर्षित, संजय, विनीत, रिंकू, प्रज्ञा, दीपिका, रानी, पिंकी, महके, आराधना और कस्तूरी आदि लोगो ने कड़ी मेहनत की।
समर्पण की मिसाल: सहयोगी छात्र-छात्राएं
संस्थान के इस पुनीत मिशन को अपना सहयोग देने वाले उन सभी छात्र-छात्राओं का नाम सेवा की इस गाथा में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है:
कुनाल गोयल,प्रतीक्षा सिंह, रौनक यादव, नीतू यादव, नीलेश गौतम, विशेष प्रताप सिंह, राहुल कुमार, लकी यादव, मनेंद्र प्रजापति, पार्थ वर्मा, आदित्य आनंद, सिद्धांत द्विवेदी, सुधांशु पांडेय, सूरज कुमार, प्रियांशु, प्रिया भारती, अनीश मिश्रा, प्रियांशी, देवेश, सारिका राय, सुमित यादव, अनुराग पांडेय, शालिनी स्वराज, प्रज्ञान प्रतिमा, आस्था गुप्ता, कशिश सिंह, देवांश शंकर पांडेय, नितेश पटेल, अर्चित सिंह, रिया सिंह, देव प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, राजन यादव, लकी यादव, अंशिका पटेल, जय सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम मुखर्जी, सिद्धार्थ गुप्ता, आशीष कुमार, शशांक पटेल, हिमांशु कुमार, अंजली मौर्या, दीपांजली, विवेक सोनी, हर्षित सिंह, स्नेहा सिंह, ज्योति पटेल, संजय कुमार, आयुष वर्मा, अतर सिंह, अस्मित राज सिंह, अंशिका राजपूत, कोमल कुशवाहा, रवि कुमार पटेल, ऐमन अहमद, अनुकूल प्रजापति, राज सिंह, आकर्ष यादव, रिचा प्रजापति, आराधना सिंह और संजना।









